महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर लगाया निःशुल्क ज्योतिष शिविर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर लगाया निःशुल्क ज्योतिष शिविर। महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में आयोजित निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर में लोग अपनी जिज्ञासा लेकर उमड़ पड़े। सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र,श्याम भक्ति सेवा संस्थान एवं मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में शहरवासियों ने परामर्श लिया।

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

देशभर से आए ज्योतिष विशेषज्ञों ने जन्मपत्री, वास्तु,अंक ज्योतिष, हस्तरेखा और टैरो के माध्यम से मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने की। मुख्य अतिथि बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम द्विवेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा शिविर में सेवाएं देने वाले 30 से अधिक ज्योतिषियों को ज्योतिष शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

शिविर का आयोजन पंडित एसके. जोशी के नेतृत्व में हुआ।आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को सकारात्मक ज्योतिषीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। संचालन कवि अंशु हर्ष ने किया।

Related posts:

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026

ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार 2 इनामी बदमाश पकड़े

October 15, 2026

पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस

October 15, 2026