राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले

  • जोधपुर को मिले नए पुलिस आयुक्त
  • शरत कविराज जयपुर भेजे गए
  • अंशुमन भोमिया संभालेंगे जोधपुर की कमान

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले राज्य सरकार ने सोमवार देर रात 18 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के स्थानान्तरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए। गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ.धीरज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

जोधपुर में बड़ा बदलाव
सबसे महत्वपूर्ण तबादला जोधपुर पुलिस आयुक्त का हुआ है। 2004 बैच के IPS अधिकारी शरत कविराज को पुलिस आयुक्त,जोधपुर के पद से हटाकर महानिरीक्षक पुलिस,अपराध शाखा, जयपुर लगाया गया है। उनकी जगह 2006 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन भोमिया को महानिरीक्षक पुलिस, एसएसबी जयपुर से पुलिस आयुक्त, जोधपुर नियुक्त किया गया है।

जोधपुर ग्रामीण में भी बदलाव हुआ है। 2022 बैच के पंकज यादव,जो अब तक RAC 1st बटालियन जोधपुर के कमाण्डेन्ट थे,को पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण बनाया गया है। 2016 बैच की पीडी नित्या को जोधपुर ग्रामीण SP से हटाकर पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जोधपुर लगाया गया है।

जयपुर और अन्य जिलों में फेरबदल
-अनिल पालीवाल (1994): महानिदेशक पुलिस,प्रशिक्षण एवं यातायात से महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा,जयपुर

मालिनी अग्रवाल (1994): गृह रक्षा से महानिदेशक पुलिस, यातायात,जयपुर

राजेन्द्र सिंह (2004): अजमेर रेंज IG से IG सतर्कता,जयपुर

डॉ. रवि (2007): जयपुर से IG अजमेर रेंज

डॉ. प्रीति चन्द्रा (2008): जयपुर से IG भरतपुर रेंज

प्रदीप मोहन शर्मा (2009): इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी निदेशक से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन, जयपुर

राजेश कुमार कॉंवट (2014): DCP जयपुर से SP बालोतरा

विशाल जांगिड़ (2022): RAC बीकानेर से SP प्रतापगढ़

अनुषा कालिया (2022): बीकानेर से DCP मुख्यालय, जयपुर

RAC और अन्य पदस्थापन
नरेन्द्र सिंह मीणा को हनुमानगढ़ SP से हटाकर कमाण्डेन्ट 10वीं बटालियन RAC बीकानेर,बी आदित्य को प्रतापगढ़ SP से SP हनुमानगढ़ और अजय सिंह राठौड़ को अजमेर से कमाण्डेन्ट 7वीं बटालियन RAC भरतपुर लगाया गया है। सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026