उधारी के रुपए लौटाने के बहाने युवक से मारपीट
पैर पर पत्थर मारा,फ्रैक्चर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उधारी के रुपए लौटाने के बहाने युवक से मारपीट। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को फ्लैट से बाहर बुलाकर उसका अपहरण कर मारपीट की गई। उसके पैर पर पत्थर से वार किया गया जिससे उसका पैर फै्रक्चर हो गया।
राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले
युवक को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी उसे रूपए लौटाने के बहाने बुलाकर साथ ले गया। फिलहाल पुलिस अब जांच में जुटी है। राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार मूलत: कापरड़ा हाल अरिहंत अग्रिमा में एक फ्लैट में किराए पर रहने वाली पूजा वाल्मिकी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
इसमें बताया कि 12 जुलाई को दिन में भावी गांव निवासी अजय बाइक लेकर आया था। उसने उसके पति सुरेश वाल्मिकी को पैसे लौटाने के लिए फ्लैट से बाहर बुलाया और फिर अपनी बाइक पर बिठाकर बाहर लेकर गया। अरिहंत अग्रिमा के गेट के बाहर ही उससे मारपीट शुरू कर दी और फिर पत्थर उठाकर उसके पति के पैर पर पटक दिया जिससे उसके पति का पैर फै्रक्चर हो गया।
उसके पति ने कॉल कर पूजा को जानकारी दी। बाद में पूजा के देवर सूरज ने अपने भाई को एमडीएम अस्पताल पहुंचाया। राजीव गांधी नगर पुलिस इस बारे में अब जांच में जुटी है। आरोपी फरार बताया जाता है।
