Doordrishti News Logo

चाकू से हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

  • युवक और उसके ममेरे भाई पर किया था हमला
  • हत्या प्रयास में देवनगर थाने में कराया था केस दर्ज

जोधपुर,चाकू से हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके ममेरे भाई पर अन्य युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया है। घायल युवक की तरफ से दस दिन पहले ही आरोपियों के खिलाफ देवनगर थाने में केस दर्ज करवाया गया था। जिसमें बदले की भावना से फिर हमला किया गया। पुलिस ने प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – अध्यापिका से छह लाख की ठगी

देवनगर पुलिस थाने में विष्णुनगर कापरड़ा हाल राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी अशोक पुत्र लक्ष्मण ढाका की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने 18 फरवरी को प्रिंस,अभिनव सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब रिपोर्ट के अनुसार अशोक ढाका अपने ममेरे भाई राकेश बेेनिवाल के साथ में सोमवार को कोठारी अस्पताल रोड से निकल रहा था। तब प्रिंस,अभिनव और उसके दोस्तों ने रास्ता रोककर मारपीट की। लोहे के पाइप और चाकू से हमला किया। चाकू से बचाव करते उसके हाथ और पीठ पर गहरा घाव लगा। उसके ममेरे भाई को भी चोट लगी। आरोपियों ने लोहे के पाइप से हमला किया जिससे आंख और सिर पर चोट लगी। बाद में बदमाश भाग गए। लोगों ने दोनों को उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में अब एक आरोपी भगत की कोठी सुभाष बस्ती हाल सूूंथला सोमानी अस्पताल के पीछे रहने वाले प्रिंस उर्फ धीरज पंवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026