Doordrishti News Logo

शादी का झांसा देकर युवती डेढ़ लाख के जेवर ले भागी अब पंजाब में तलाश

ट्रक चालक से बोली..आप रूको मैं तैयार होकर आती हूं..

जोधपुर, सीकर के एक ट्रक चालक को जोधपुर में किराए पर रहने वाली युवती शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख के जेवरात लेकर चंपत हो गई। घटना 2 अक्टूबर की है। पीडि़त चालक मंगलवार को थाने पहुंचा और उस युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना में पुलिस की एक टीम युवती की तलाश में पंजाब भेजी गई है। जिसकी दस्तयाबी के प्रयास चल रहे हैं। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि सीकर के गणेशपुरा लोसन में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। वह शादीसुदा भी है। मगर उसकी पत्नी उसे छोड़क़र कहीं चली गई थी।

इस बीच उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती राइका बाग में किराए पर रहने वाली नीतू राठौड़ से पहचान हो गई थी। वह खुद को बिन मां पिता का बताती थी। पीड़ित पूर्व में भी कई बार इस युवती से मिल चुका है। युवती ने शादी के लिए हांमी भरी थी। दो अक्टूबर को शादी से पहले उसने कहा कि उसे जेवरात चाहिए तब पीडि़त ने कहा कि वह उसे जेवरात देगा। वह शादी की आस लेकर जेवरात सहित पावटा आया था। नीतू राठौड़ ने उसे पावटा पर बुलाया और छह तोला के जेवरात लिए। जिसमें पांच तोला का तिमणियां था। नीतू ने उससे जेवरात लेने के साथ ही कहा कि वह पास में ही ब्यूटी पार्लर में तैयार होकर आती है तब तक इंतजार करना। मगर वह जेवरात लेकर चंपत हो गई। इस बीच ट्रक चालक को पता लगा कि वह किसी पंजाब के रहने वाले व्यक्ति के संपर्क में आई थी। इधर पीडि़त जब थाने पहुंचा तो उसे पता लगा कि उसे छोडक़र गई पत्नी घर लौट आई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026