Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा। शहर के मंडोर स्थित आंगणवा में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती एक व्यक्ति की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। केंद्र के प्रबंधक की तरफ से मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

बासनी बिहारी कॉलोनी में एक युवती ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया है। मंडोर पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह आंगणवा के प्रबंधक मोहनलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

इसमें बताया कि पुनर्वास गृह में तीन साल पहले हरलाल जाट को भर्ती कराया गया था। वह मूल रूप से बाड़मेर के चौहटन स्थित बिजराड़ शोभाला जेतमाल का रहने वाला था। 9 अक्टूबर को उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई और एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी मौत हो गई।

इधर बासनी पुलिस के अनुसार मूलत: पटना बिहार हाल बिहारी कॉलोनी बासनी में किराए पर रहने वाली 22 साल की रिंकी पुत्र अजय चौहान ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को पता लगने पर फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। रिश्तेदार नरेश चौहान ने मर्ग में रिपोर्ट दी।