सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत
मालिक पर लापरवाही का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत। शहर के उमराव खां पेट्रोल के सामने एक सर्विस सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी को हाई वोल्टेज करंट लग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को बाद में अस्पताल ले जाया गया,मगर उसकी मौत हो गई।
मृतक के रिश्तेदार की तरफ से सर्विस सेंटर के मालिक के खिलाफ लापरवाही किए जाने का आरोप लगाते हुए राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि लूणी तहसील के शुभदंड स्थित नाणासर कागनाडा निवासी दिनेश पुत्र सागरराम विश्नोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा
इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार 39 वर्षीय शुभदंड कागनाडा निवासी भंवरलाल पुत्र चैनाराम विश्रोई यहां उमराव पेट्रोल के सामने एक सर्विस सेंटर पर कार्य करता था। 10 अक्टूबर को काम करते वक्त वहां हाई वोल्टेज करंट से भंवरलाल बुी तरह घायल हो गया। जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट में सर्विस सेंटर के मालिक अकिल खां पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
