जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन
- पंचायतीराज आम चुनाव-2026
- मंगलवार दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत हो सकेंगे नाम निर्देशन पत्र
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जोधपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया का तीसरे दिन सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 39 अभ्यर्थियों ने किए 41 नामांकन प्रस्तुत:-
जिला निर्वाचन अधिकारी (सांख्यिकी प्रकोष्ठ) कार्यालय,जोधपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 39 अभ्यर्थियों द्वारा 41 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार अब तक जिला परिषद सदस्यों के लिए तीन दिनों में कुल 42 प्रत्याशियों के 44 नामांकन प्रस्तुत किये है।
पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे दिन 165 नामांकन
जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में तीसरे दिन कुल 165 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें सोमवार को पंचयात समिति चांबा से 26 अभ्यर्थियों ने 26, पंचायत समिति शेरगढ से 29 अभ्यर्थियों ने 29, पंचायत समिति आगोलाई से 30 अभ्यर्थियो ने 30, पंचायत समिति सेखाला से 30 अभ्यर्थियों ने 30, पंचायत समिति बालेसर से 27 अभ्यर्थियो ने 27 तथा पंचायत समिति चामू से 23 अभ्यर्थियो ने 23 नामांकन प्रस्तुत किए है।
छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त
इसी प्रकार सोमवार को पंचायत समिति चाबा से 28 अभ्यर्थियों द्वारा 28, शेरगढ़ से 29 अभ्यर्थियों द्वारा 29, आगोलाई से 31 अभ्यर्थियों 31, सेखाला से 30 अभ्यर्थियों द्वरा 30, बालेसर से 27 अभ्यर्थियों द्वारा 27 तथा चामू से 23 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नामांकन प्रस्तुत किये गये है।
मंगलवार दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत हो सकेंगे नाम निर्देशन पत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर)( पंचायत) आलोक रंजन ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के लिए समस्त 43 वार्डों एवं प्रथम चरण में आने वाली 6 पंचायत समितियों के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर,मंगलवार है। इस दिन प्रातः11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र लिये जायेंगे।
जोधपुर जिले में जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन क्षेत्र संख्या के आधार पर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से 11 के लिए नाम निर्देशन पत्र कार्यालय अपर जिला कलक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट,द्वितीय,जोधपुर में लिए जा रहे हैं,जबकि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 से 22 के लिए यह कार्य कार्यालय सहायक कलेक्टर (फास्ट ट्रेक), जोधपुर में हो रहा है।
इसी प्रकार,निर्वाचन क्षेत्र संख्या 23 से 33 के लिए कार्यालय अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्रामीण विकास), जोधपुर तथा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 34 से 43 के लिए कार्यालय अपर जिला कलक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू.अ.), जोधपुर में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।
