जिला कलक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया शहर का दौरा
सड़कों का किया निरीक्षण,कई जगह किए पेचवर्क
जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग,उत्तर एवं दक्षिण दोनों निगमों तथा जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम ने रविवार को जोधपुर शहर में विभिन्न मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया तथा बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के सुधार एवं मरम्मत की दृष्टि से पेचवर्क सहित अन्य आवश्यक कार्य संपादित कराने के साथ ही सड़कों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इनमें कई स्थानों पर हाथों हाथ पेचवर्क तथा खड्डों की भराई का कार्य कराया गया।
इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता पीएस तंवर,अधिशासी अभियन्ता सुरेश जैन, संजय माथुर आदि अधिकारियों ने अवलोकन किया तथा विभिन्न कार्य संपादित कराए। डीपीएस सर्कल से बोरानाड़ा टोल रोड(मुख्य पाल रोड), बालसमन्द तिराहा से घोड़ाघाटी, रावटी, खरबूजा बावड़ी रोड क्षेत्र पर पेचवर्क कार्य, डाली बाई सर्कल रोड वाया पीएफ आफिस,शिकारगढ़ आर्मी क्वार्टर्स से जाजरा मार्केट तक डामरीकरण का कार्य,जोन ईस्ट में भदवासिया रोड, निगम नॉर्थ में रामसागर तिराहा रोड नाला रिपेयर निगम की टीम द्वारा आरंभ किया गया।
इसी प्रकार फतेहसागर रोड, शीप हाउस रोड,रामबाग रोड, इन्टरनल रोड कागा, भदवासिया ब्रिज के पास आदि क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति का अवलोकन कर सुधार की गतिविधियां संपादित की गई। अधिकारियों ने अवलोकन के दौरान शहर की मुख्य सड़कों की स्थिति पर आवश्यक संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

