डॉ.योगेश कुमार देशवा जोधपुर रत्न अवार्ड से सम्मानित
जोधपुर, सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के युवा शिक्षाविद व राजनीतिज्ञ डॉ. योगेश कुमार देशवा को जधपुर के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में जोधपुर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जोधपुर में मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद एवं महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया तथा वाणिज्य इंडिया मासिक पत्रिका के डायरेक्टर एडवोकेट किशन गोयल द्वारा उक्त कार्यक्रम का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है जिसमें राजस्थान सहित अनेक राज्यों के विभिन्न हस्तियों एवं विद्वानों को सम्मानित किया जाता है। लगातार तीसरी बार आयोजित हुए इस सम्मान समारोह में पुलिस एसीपी प्रेम धणदे विशिष्ट अतिथि और हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि,डॉ प्रीतम सिंह सांखला उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अतिथि थे।
डॉ योगेश कुमार देशवा ने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर शोध पत्रों का वाचन किया है।राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में इनके रिसर्च पेपर प्रकाशित भी हो चुके हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन पढ़ाकर शिक्षा का प्रचार प्रसार भी करते हैं। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में इन्होंने कई विकास कार्यों को संपन्न करवाया। जनहित और कल्याणकारी योजना के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। इन्ही कार्यों को देखकर इन्हें सम्मानित किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

