जोधपुर,शहर के निकट बनाड़ स्थित दईकड़ा गांव में आपसी विवाद के चलते एक घर से गहने, रूपए चोरी करने के बाद एक शख्स ने आग लगा दी। पीडि़त ने इसमें नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस की तरफ से अब जांच शुरू की गई है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दईकड़ा निवासी लुंबनाथ पुत्र केशरनाथ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह मजदूरी करता है। गुरूवार दिन में वह बाहर गया हुआ था। तब हेमनाथ नाम के शख्स ने उसके घर से गहने और रूपए चोरी करने के बाद आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि इनके बीच कोई विवाद हो सकता है। जिसकी पड़ताल की जा रही है। नामजद आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

