पुलिस ने रिफंड करवाए
जोधपुर, शहर के मगरापूंजला में रहने वाले एक शख्स को साइबर ठग ने फोन पे वॉलेट ऑफर का लिंक भेज कर खाते से 4750 रूपए की राशि पार कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर साइबर एक्सपर्ट की मदद लेकर रूपए रिफंड करवाए।
मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद्र सोनी ने बताया कि मूलत: सिरोही हाल मगरापूंजला स्थित रामदेवजी मंदिर के सामने रहने वाले जगदीश पुत्र खंगारराम ने रिपोर्ट दी थी। इसके अनुसार 23 जून को उसके मोबाइल पर किसी शख्स ने फोन पे वॉलेट ऑफर का लिंक भेजा।

लिंक को क्लिक किए जाने पर उसके खाते से 4750 रूपए निकल गए। इस पर साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल मनीष कुमार व कुलदीप ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल का सहारा लेकर उक्त रूपयों को होल्ड करवाने के साथ पीडि़त के खाते में रिफंड करवाए।
>>> जोधपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान शुरु


Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

