Doordrishti News Logo
  • 20 ई सेक्टर चौहाबोर्ड में पेयजल समस्या का मामला
  • 4 इंच की नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू
  • घर-घर पानी का दबाव चेक किया विभाग की टीम ने
  • सभी घरों में सामान्य से कम दबाव में पानी सप्लाई की हुई पुष्टि
  • क्षेत्रीय पार्षद ने दिया सहयोग,कार्य के दौरान रहे मौजूद

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के सेक्टर 20ई आदर्श नगर में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या पर आखिर जलदाय विभाग आया हरकत में और रविवार अवकाश के बावजूद क्षेत्र में सप्लाई बढाकर विभाग के कार्मिको ने घर-घर जाकर पानी के दबाव को परखा। इस जाँच में घरों में आ रहे पानी का दबाव संतोषजनक नही पाया गया।

आखिर जलदाय विभाग आया

विभाग ने माना कि यहां पर्याप्त दबाव से पानी नही आ रहा है। पानी का दबाव सामान्य से बहुत कम है। आखिर इस समस्या के समाधान हेतु विभाग के जिम्मेदारों ने तुरन्त इस सेक्टर को नई पाइप लाइन से जोड़ने का निर्णय लिया।

विभाग के निर्णय व क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र बेनीवाल के सहयोग से सेक्टर 21 के बाहर मुख्य सड़क पर स्थित पेयजल पाइप से चार इंच की नई डीआई पाइप लाइन को जोड़ कर सेक्टर 20ई के मकान संख्या 31के बाहर पहले से स्थित 3 इंच की पाइप लाइन में जोड़ा जा रहा है।

आखिर जलदाय विभाग आया

विभाग का कहना है कि लगभग 4 सौ फीट लंबी चार इंच की नई डीआई पाइप लाइन का कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में कम दबाव से आ रहे पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। जलदाय विभाग के जिम्मेदारो का मानना है कि 400 फीट की इस नई पाइप लाइन को बिछाने से सेक्टर 20ई में जलापूर्ति अधिक दबाव से हो पाएगी।

Click image to check details 👆

इस परिवर्तन से जलापूर्ति में कितना सुधार होगा इसका पता तो मंगलवार को होने वाली पानी की सप्लाई से ही चल पाएगा। क्षेत्र के सहायक अभियंता चारु जोशी ने दूरभाष पर बताया कि यदि इस कार्य के बाद भी दबाव में संतोषजनक वृद्धि नहीं होती है तो प्लान-2 काम में लिया जायेगा। जिसके तहत सेक्टर की गलियों में प्रवेश करने वाली पाइप लाइनो को अधिक व्यास वाली पाइप लाइनो में बदला जायेगा। नई पाइप लाइन डालने के कार्य के प्रारंभ होने से पहले क्षैत्रीय पार्षद महेंद्र बेनिवाल ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा संपूर्ण कार्य के दौरान स्वयं उपस्थित रहे।

>>> नशे का आदी युवा समाज और देश की तरक्की का बाधक-घनश्याम ओझा

Buy bestsellers products now 👆
Shop now.👆

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026