पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। केंद्रीय संचार ब्यूरो और माय भारत द्वारा माणकलाव आंगनवाड़ी केंद्र,जोधपुर में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर माय भारत के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि स्वस्थ जीवन की नींव सही पोषण से पड़ती है। बच्चों,किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है। पोषण का अर्थ केवल भरपेट भोजन नहीं, बल्कि शरीर की जरूरत के अनुसार संतुलित आहार लेना है। भोजन में हरी सब्जियां,दालें,अनाज,फल,दूध का समावेश और स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल भी जरूरी है।
रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक
सरपंच पन्नालाल कच्छावा ने कहा कि कुपोषण से लड़ना सरकार के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है। इसमें परिवार,समाज,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों की सहभागिता आवश्यक है।
मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार पोषण संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण में प्रयास कर रही है। सभी को जनभागीदारी से इसे प्रभावी बनाना चाहिए।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी प्रभारी निकिता, सुमित्रा,कार्यकर्ता सीमा, सहायिका रीता,माय भारत स्वयंसेवक अरुण कुमार व भजनलाल उपस्थित थे।
