वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से SIR और चुनाव आयोग के विरोध में सोमवार को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन में जोधपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश महासचिव करणसिंह उचियारड़ा भी शामिल हुए।

उचियारड़ा ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और जनहित के मुद्दों को लेकर यह विरोध-प्रदर्शन किया गया है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में सुधार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की।

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

उन्होंने निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया तथा निर्वाचन आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के बाद एआईसीसी राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस नेताओं के साथ करणसिंह उचियारड़ा ने गिरफ्तारी दी।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए और शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Related posts: