पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के 75वें जन्मदिन पर NSUI का सेवा सप्ताह

  • MDM अस्पताल में जल सेवा से आगाज
  • जल सेवा से पौधारोपण तक
  • अंतिम पंक्ति की सेवा ही लक्ष्य -मरीजों को पिलाया शीतल जल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व CM अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन पर NSUI जोधपुर शहर ने सेवा सप्ताह शुरू किया है। जिलाध्यक्ष डॉ.बबलू सोलंकी के नेतृत्व में पहला दिन जल सेवा अभियान को समर्पित रहा।

पे एंड यूज़ शौचालय में ओवर चार्जिंग पर सख्त कार्रवाई

शुरुआत यहां से
मथुरादास माथुर अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच हजारों मरीजों और परिजनों को शीतल जल पिलाया गया। आमजन ने इस पहल को सराहा।

डॉ.बबलू सोलंकी बोले
गहलोत ने हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा को सर्वोपरि माना। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए NSUI समाज के प्रति जिम्मेदारी निभा रहा है।

आगे के 6 दिन क्या-क्या होगा?
1- जरूरतमंदों की सहायता
2- स्वच्छता अभियान
3- रिक्शा चालकों को गमछा वितरण
4- पौधारोपण
5- पक्षियों के लिए परिंडा बांधना
6- गौशालाओं में चारा

कौन-कौन था मौजूद
पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार वर्मा,सुरेश सागर,इरफान बेली, मंडल अध्यक्ष भरत जाजड़ा, अनिता परिहार,धर्मेश टाक, विजयश्री,जिला उपाध्यक्ष ऋषि गहलोत,अभिजीत गांधी,छात्र नेता जीतेश्वर चौधरी,मोहित मेहरा, रोहित मेहरा,ललित चावरिया, हर्षवर्धन सिंह,राजवीर पटेल, जसराज चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

NSUI ने कहा-सेवा सप्ताह जनसेवा,सामाजिक सरोकार और मानवता को समर्पित है।

Related posts: