मेडिकल कॉलेज जोधपुर में स्पंदन का धमाकेदार शुभारंभ
- स्पंदन 2026 से गूंजा SNMC
- विधायक देवेंद्र जोशी ने किया आगाज
- आतिशबाजी से झूमा कैंपस
- डॉक्टर बनने के साथ डांस-सिंगिंग भी
- पढ़ाई संग खेल-कला का संगम -इस्कॉन भजन संध्या ने बांधा समां
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेडिकल कॉलेज जोधपुर में स्पंदन का धमाकेदार शुभारंभ। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में वार्षिक महोत्सव स्पंदन 2026 का भव्य आगाज हुआ। सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा ने की।
पे एंड यूज़ शौचालय में ओवर चार्जिंग पर सख्त कार्रवाई
उद्घाटन की झलकियां
शुरुआत:-
सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से। अतिथियों का साफा-पुष्पगुच्छ से स्वागत।
अनावरण
स्पंदन की ब्रोशर,टी-शर्ट डिस्प्ले और शेड्यूल लॉन्च।अंत में गुब्बारे- बैनर का विमोचन व आतिशबाजी से माहौल उत्सवमय।
भक्तिमय समां
इस्कॉन के भजन संध्या ने माहौल को आध्यात्मिक बनाया।
विधायक जोशी का संदेश
पढ़ाई के साथ खेल और संस्कृति भी जीवन का हिस्सा है। खेल अनुशासन,टीमवर्क,धैर्य सिखाते हैं। सांस्कृतिक गतिविधियां रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
प्राचार्य डॉ.जोधा बोले
स्पंदन में क्रिकेट,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल के साथ सिंगिंग,डांसिंग, लिटरेरी,फाइन आर्ट्स भी हैं।
इनका है आयोजन
2023 बैच के MBBS छात्र-छात्राएं स्पंदन करा रहे हैं।
ये थे मंच पर
अतिरिक्त प्राचार्य डॉ.फतेह सिंह भाटी,पूर्व अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अनुराग सिंह,एकेडमिक इंचार्ज डॉ. कमल खींची,डॉ.मनीष परिहार,डॉ. मनोज बुंदेला,डॉ.रजनी,डॉ.प्रवीण वर्मा सहित फैकल्टी और ऑर्गनाइजिंग टीम मौजूद थी।
धन्यवाद ज्ञापित डॉ.एफएस भाटी ने किया।
