आयुर्वेद विवि जोधपुर ने AIIA से किया MoU,आइडिया कैंप लगेंगे

  • आयुर्वेद में नवाचार की नई उड़ान
  • छात्रों को मिलेंगे स्टार्टअप के मौके
  • आयुर्वेद को ग्लोबल बनाएगा यह समझौता
  • जोधपुर-दिल्ली संस्थानों ने हाथ मिलाया
  • रिसर्च से उद्यमिता तक फायदा
  • टी-55 के बाद अब नवाचार की बारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विवि जोधपुर ने AIIA से किया MoU, आइडिया कैंप लगेंगे। आयुर्वेद को आधुनिक रिसर्च और स्टार्टअप से जोड़ने के लिए डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर ने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, नई दिल्ली के नवाचार केंद्र से MoU किया।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के 75वें जन्मदिन पर NSUI का सेवा सप्ताह

MoU का मकसद

आयुर्वेद में नवाचार,शोध,तकनीकी उन्नयन और उद्यमिता को बढ़ावा देना। कुलगुरु प्रो.गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में समझौता हुआ।

छात्रों को क्या मिलेगा?
परामर्श व ट्रेनिंग
नवाचार और उद्यमिता पर एक्सपर्ट गाइडेंस

आइडिया प्रेजेंटेशन कैंप
स्टूडेंट्स अपने आयुर्वेदिक आइडिया पिच कर सकेंगे

उद्यमिता कार्यशाला
स्टार्टअप कैसे शुरू करें,इसकी ट्रेनिंग

इंडस्ट्री से संवाद:
फाइटोलैब जैसी कंपनियों से सीधा संपर्क

क्षमता विकास
रिसर्च को प्रोडक्ट में बदलने का मौका

AIIA निदेशक प्रो.प्रदीप कुमार प्रजापति बोले
यह आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम है। रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर मिलेगा।

कुलगुरु प्रो.शुक्ल का विजन
यह समझौता नवाचार और उद्यमिता के नए द्वार खोलेगा। आयुर्वेद आधुनिक संदर्भों में और सशक्त होगा।

CEO सुजीत एरणेज़ाथ ने तकनीकी मार्गदर्शन पर व्याख्यान दिया। कल्टीवेटर फाइटोलैब के निदेशक तरुण प्रजापति भी मौजूद थे।प्रो.चन्दन सिंह,प्रो.महेंद्र शर्मा,प्रो. देवेंद्र चाहर,डॉ.राकेश शर्मा सहित कई फैकल्टी और PG छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।