Doordrishti News Logo

निधि राजपुरोहित होंगी एबीवीपी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी

  • जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव
  • कमला नेहरु महिला महाविद्यालय की बीए फाइनल की छात्रा हैं निधि

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर द्वारा 26 अगस्त, 2022 को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में निधि पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि चुनाव समिति की बैठक एबीवीपी कार्यलय बासनी जोधपुर में आयोजित की गई। बैठक में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के छात्र संघ चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों पर चर्चा हुई। चुनाव समिति द्वारा सर्व सम्मति से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कमला नेहरु महिला महाविद्यालय की बीए फाइनल की छात्रा निधि राजपुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।

nidhi-rajpurohit-will-be-the-candidate-for-the-post-of-senior-vice-president-of-abvp

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद के लिए राजवीर सिंह बांता को,महासचिव पद के लिए वत्सल परिहार व संयुक्त महासचिव पद के लिए मुकेश विश्नोई को पूर्व में प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्याशी निधि राजपुरोहित के नाम पर आज हुई बैठक में मुहर लगाई गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026