गणेश पूजन के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम शुरू

श्रीमाली ब्राह्मण समाज का तीसरा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार 19 को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गणेश पूजन के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम शुरू। श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर द्वारा तीसरा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम 19 जून को आयोजित होगा। इसके लिए बुधवार को गणेश पूजन के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुए।

समाज के मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि प्रथम दिन गणेशजी को न्यौतने रातानाडा गणेश मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की। उन्होंने बताया कि देश भर के 51 बटूकों का वैदिक परंपरा के अनुसार पंडितों के सानिध्य में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम स्थानीय समाज भवन शिवबाड़ी में आयोजित होगा।

सदियों याद रखा जाएगा महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास: प्रो. राठौड़

कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को विनायक निमंत्रण से हुआ। बटूकों के परिजन और समाज के गणमान्य लोग पारंपरिक वेशभूषा में गणपति निमंत्रण के लिए गए। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा दिया गया है। यज्ञोपवीत संस्कार 180 गुणा 120 का वातानुकूलित पांडाल बनाया गया है।

समाज के कार्यकारी अध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई,बैंगलुरू, हैदराबाद,पूना,बीकानेर, रोहट,नागौर,जालोर, सोजत सहित देश के विभिन्न हिस्सों से समाज बंधु इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहें हैं। दूसरे दिन 18 जून को गृह शांति और वीरा बधाई,19 जून को यज्ञोपवीत संस्कार होगा।