Doordrishti News Logo

जन्माष्टमी पर शनिधाम शास्त्री नगर में होंगे विभिन्न आयोजन

  • 300 सवाल 300 ज़बाब 300 पुरस्कार होगा आकर्षण का केंद्र
  • नन्हे मुन्ने राधा कृष्ण करेंगे रेम्प वॉक,फैन्सी ड्रेस का होगा आयोजन

जोधपुर, शास्त्री नगर ए सेक्टर स्थित शनिधाम में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। शनि धाम के महंत हेमंत बोहरा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भाद्रपद कृष्णा अष्टमी शुक्रवार 19 अगस्त को शनिधाम शास्त्री नगर में मनाया जाएगा इस अवसर पर कई धार्मिक आयोजन होंगे। प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण, 9 बजे से गोपाल सहस्त्रनाम पाठ,11 बजे से विशेष कृष्ण पूजन, दोपहर 12 बजे महाआरती होगी। उसके पश्चात शाम 6 बजे से भगवान श्रीकृष्ण के अद्भुत श्रृंगार दर्शन होंगे। वृंदावन के बांके बिहारी जोधपुर में दर्शन देंगे।

उन्होंने ने बताया कि शाम 7 बजे से एक शाम बांके बिहारी के नाम आयोजन होगा, जिसमें शहर के नामचीन गायक कलाकार भाग लेंगे। इसी कड़ी में राधा कृष्ण रेम्प वॉक, फैन्सी ड्रेस और 300 सवाल 300 ज़बाब 300 पुरस्कार हाथों हाथ दिया जाएगा, जिसमें भक्तों से सवाल पूछा जाएगा, सही जबाव पर हाथों हाथ पुरस्कार दिया जाएगा। बोहरा ने बताया कि यह भगवान श्रीकृष्ण का 5288 वां जन्म दिवस है। ठीक रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा महाआरती होगी उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 12 बजे महाआरती के पश्चात नन्दोत्सव मनाया जाएगा जिसमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी, विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पंडित हेमंत बोहरा महंत शनिधाम के सानिध्य में होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: