Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत।शहर के निकट अरणा फांटा रिंग रोड पर मंगलवार की देर रात ढाई बजे ट्रक और अन्य वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुुपुर्द किया।

अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्राली और डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि जंमू कश्मीर निवासी यशपाल सिंह लुधियाना से अहमदाबाद के लिए ट्रक लेकर निकला था। वह मंगलवार की रात को ट्रक लेकर अरणा फांटा रिंग रोड से निकल रहा था। तब किसी अन्य वाहन की टक्कर से वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। उसके रिश्तेदार देवराज पुत्र पूर्णचंद ने एक्सीडेंट का केस दर्ज कराया।