ट्रैक्टर और बाइक चोरी, केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर और बाइक चोरी,केस दर्ज। शहर में अलग अलग स्थानों से ट्रैक्टर और बाइक चोरी हो गई। इस बारे में मालिकों की तरफ से संबंधित थाने में मामले दर्ज कराए गए।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि 18 सेक्टर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी रविसागर माथुर पुत्र रतन प्रकाश माथुर ने रिपोर्ट दी । इसमें बताया कि वह 13 जून को वह हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री रिको क्षेत्र में आया था,जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मेड़ती सिलावाटान का मोहल्ला निवासी साजिद खान पुत्र मो.आसिफ ने पुलिस को बताया कि 10 जून को वह राय बहादुर बाजार आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।
महिला ने अपने पूर्व मित्र पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
इधर रातानाडा पुलिस ने बताया कि ढाणा मोहल्ला मथानिया निवासी अशोक देवड़ा पुत्र राणाराम देवड़ा अजीत कॉलोनी अपनी स्कूटी लेकर आया था। जहां एक कार्यालय के बाहर से उसकी गाड़ी चोरी हो गई। जबकि प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि जगजीवनराम कॉलोनी महामंदिर निवासी फजल खान पुत्र यासीन खान का टे्रक्टर आखलिया चौराहा स्थित एक निजी बैंक के पास में खड़ा था। अज्ञात शख्स उसका ट्रैक्टर चोरी कर ले गया। पुलिस अब चोरी गई गाडिय़ों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
