एनडीपीएस एक्ट में चार माह से फरार सप्लायर गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की करवड़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में चार महिने से फरार चल रहे अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया। वह अफीम दूध की सप्लाई मेें वांटेड था। प्रकरण में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार शाम जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी
थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि करीब चार महिने पहले एनडीपीएस एक्ट का एक प्रकरण बनाड़ थाने में दर्ज हुआ था। जिसकी जांच में एक मुल्जिम भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती निवासी राजेंद्र खिलेरी फरार चल रहा था। उस पर अफीम का दूध सप्लाई किए जाने का आरोप था। जिसे आज पुलिस की टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने चार माह पहले छह सौ ग्राम अफीम का दूध जब्त किया था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews