Doordrishti News Logo

नकबजन गैंग पकड़ी,पांच अन्य चोरियों का खुलासा

-सामान बरामदगी के प्रयास

जोधपुर,शहर के बासनी क्षेत्र के सांगरिया गणेश नगर में एक बंद मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घरेलु सामान चोरी कर गए। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई कर चोरों का पकड़ा है। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि गणेश नगर सांगरिया निवासी भीमसिंह पुत्र शिवसिंह राजपुरोहित की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका घर 17 से 22 मार्च के बीच सूना था। परिवार के लोग निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। इस बीच अज्ञात चोर घर से तीन गैस सिलेण्डर,एक एलइडी टीवी, सिलाई मशीन,पानी की मोटर सहित तकरीबन 3 लाख का सामान चोरी कर ले गए। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की एक टीम सांगरिया चौकी प्रभारी भीमसिंह,हैडकांस्टेबल रामलाल, हैडकांस्टेबल प्रेम चौधरी,कांस्टेबल दलाराम आदि की लगाई गई।

यह भी पढ़िए- तीन नकबजन पकड़े,सात मोबाइल बरामद

पुलिस की टीम ने नकबनज गैंग राधा कृष्णा विहार सोनामुखी नगर सांगरिया निवासी राहुल प्रजापत पुत्र श्रवण प्रजापत,चांदसमा देचू निवासी अरविंदपुत्र डूंगरराम प्रजापत को पकड़ा है। आरोपियों से चोरी की चार अन्य घटनाओं का पता लगा है। इन लोगों ने बासनी गीता धाम सिटी के एक मकान,सांगरिया रिको रेलवे क्रॉसिंग के समीप पत्थर कटर पर चोरी,बोरानाडा,विवेक विहार एवं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से टैक्सियों से बैटरियों का चुराना बताया है।


यहां क्लिक कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: