Doordrishti News Logo

सुबह दुकान पर काम के लिए नौकर रखा,दोपहर में सौ ग्राम सोना लेकर चंपत

-बिलाड़ा तक पुलिस ने किया पीछा -नहीं लगा हाथ

जोधपुर,शहर के मोती चौक क्षेत्र रामभवन के सामने एक दुकान पर ज्वैलरी कारोबारी ने दुकान पर नौकर को सुबह काम पर रखा था। दोपहर में मौका लगने पर वह सौ ग्राम से ज्यादा के जेवरात लेकर चंपत हो गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर उसका पीछा किया गया। मगर वह बिलाड़ा से आगे जाने के बाद निकल गया। दुकानदार ने अब सदर बाजार थाने में केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें-तीन नकबजन पकड़े,सात मोबाइल बरामद

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि मोती चौक राम भवन के सामने रहने वाले चंद्रप्रकाश पुत्र वंद्र सैन ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पश्चिमी बंगाल के हुबली के रहने वाले शेख असलम को अपनी दुकान में सोने चांदी के आभूषण बनाने के लिए गुरुवार को सुबह काम पर रखा था। दोपहर में दुकानदार किसी कार्य वश इधर उधर हुआ तो नौकर शेख असलम 101. 870 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। इस बारे में पुलिस को दिन में सूचना मिलने के साथ ही नौकर की तलाश करवाई गई। उसकी लोकेशन बिलाड़ा मिलने पर पुलिस की टीम को भेजा गया। साथ ही बिलाड़ा पुलिस को भी सूचना दी गई। मगर वह वहां से भी चंपत हो गया। दुकानदार चंद्रप्रकाश सैन ने अब मामला दर्ज कराया है। बदमाश नौकर की तलाश के लिए पुलिस की टीम को रवाना किया जाएगा।

एप इंस्टाल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026