Doordrishti News Logo

परीक्षा में धांधली करने वाले मुख्य आरोपी के सहयोगी को पकड़ा

-आरोपी पर पांच हजार का इनाम था घोषित

जोधपुर,शहर की बनाड़ पुलिस ने परीक्षा अधिनियम के एक प्रकरण में धोखाधड़ी के वांछित इनामी अपराधी को पकड़ा है। वह मुख्य आरोपी का सहयोगी बताया गया है। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व धोखाधड़ी के प्रकरण में वांछित इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम कांस्टेबल राजेंद्र,महिपाल भाकर की गठित की गई। पुलिस की इस टीम ने पांच हजार के इनामी आरोपी बुलकिया भोपालगढ़ निवासी किशोर मेघवाल पुत्र भींयाराम को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़िए- पूजा विधान से जुड़े विभिन्न शब्द

आरोपी से कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित तृतीय श्रेणी परीक्षा के पेपर के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। किशोर मेघवाल मुख्य आरोपी सुरेश थोरी का सहयोगी है। इस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था।

यहां क्लिक कर एप इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026