Doordrishti News Logo

लघुशंका के लिए रूके  युवक से मारपीट कर मोबाइल लूटा

पुलिस ने 12 घंटे में पकड़ा लुटेरा, अन्य की तलाश

जोधपुर, शहर के ओलंपिक तिराहा के समीप बुधवार की रात को लघुशंका कर रहे एक युवक से तीन बदमाशेां ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। युवक पीछे भी भागा, मगर वे हाथ नही लगे। मामला पुलिस में दर्ज कराया गया। तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को आज 12 घंटे में पकड़ लिया। उसके अन्य साथियों की पहचान के साथ अब तलाश की जा रही है।

सरदारपुरा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि देचू के पुगलिया का रहने वाला रावलराम पुत्र उदाराम बुधवार को अपने निजी कार्यवश ओलंपिक तिराहा पर आए एक चिकित्सा केंद्र पर आया था। जहां से रात साढ़े दस बजे वह पास में ही एक शौचालय पर लघुशंका कर रहा था। तब दो तीन युवक आए और मारपीट कर गिराते हुए उसका मोबाइल लूट कर ले गए। पीडि़त रावलराम ने युवकों का पीछा किय तो वे लोग ओलंपिक के पीछे रास्ते होते हुए ईदगाह हाकमबाग रोड से जालोरी गेट की तरफ भाग गए।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान की गई। इस पर आज कुत्तों का बाड़ा गणेश कॉलोनी सूरसागर निवासी राहुल पुत्र सुदेश वाल्मिकि को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आलादर्जें का लुटेरा बताया जाता है। पूर्व में भी केसबाजी हो रखी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: