Doordrishti News Logo

पुरानी पेंशन बहाली पर विद्युत कर्मचारियों में खुशी,मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

जोधपुर,प्रान्तीय विद्युत मण्डल मजदूर फैडरेशन राजस्थान इंटक के बैनर तले भोजन अवकाश के समय न्यू पावर हाऊस में सैकड़ों कर्मचारीयों व अधिकारियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करने हैतु फैडरेशन के प्रान्तीय महामंत्री मण्डल दत्त जोशी की अगुवाई में जेएमसी कार्यालय में एकत्रित हुए।

इंटक संगठन के अध्यक्ष पुखराज सांखला व महामंत्री ब्रजेश व्यास ने बताया कि प्रदेश के 5 लाख कर्मचारीयों को पेंशन देने की घोषणा करने पर कर्मचारीयों व अधिकारीयों ने मुंह मिठा करवाकर व पटाखे छोड़ कर खुशी मनाई। इस अवसर पर फैडरेशन के प्रान्तीय महामंत्री मण्डल दत्त जोशी ने कहा कि हमारे विद्युत विभाग के करीब 40 हजार कर्मचारी व अधिकारीयों को पेंशन मिलने का तौहफा हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया है।

इस अवसर पर इंटक संगठन के अनुपम शर्मा, देवेन्द्र सिह,अभिषेक माथुर,पुखराज साॅखला,राजेन्द्र बोड़ा, श्रीराम परिहार,बद्रीनारायण परिहार, धीरेन्द्र सिंह,अवतार किशन, शेरसिंह, नरेन्द्र सोलंकी, हेमन्त सिंघल, मो. सलीम,मोनीका बोड़ा,मनीषा मोहनोत, संगिता गहलोत,सुमित्रा पटेल, ललिता,राजेश सिहं, जितेन्द्र गुप्ता, राकेश शर्मा, प्रशांत लोढ़़ा, भंवर सिह, आकाश, फूलचन्द मीणा, उम्मेद सिंह, दिपेश माथुर, दिनेश लोहार विपिन पंवार, भवरं सिह, जगदीप सोलंकी, मदनलाल मेधववाल, हितेश माथुर, अशोक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: