Doordrishti News Logo

सौर उर्जा कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल लूटा

सिटी बस के इंतजार में खड़ा था कर्मचारी

जोधपुर,शहर के बोंबे मोटर्स चौराहा के पास में बस के इंतजार में खड़े सौर उर्जा कंपनी कर्मचारी का मोबाइल बाइक सवार बदमाश लूट कर ले गया। इस बारे में पीडि़त ने प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि इस बारे में भोपालगढ़ के बागोरिया बुरछा निवासी नवरतन गुर्जर पुत्र अमराराम गुर्जर की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

ये भी पढ़ें- जनरेटर से बचने के चक्कर में लोडिंग टैक्सी डिवाइडर पर पलटी,एक की मौत

रिपोर्ट में बताया कि वह सौर उर्जा कंपनी अडाणी ग्रुप जैसलमेर में काम करता है। वह 30 मई की रात को बस से उतर कर बोंबे मोटर्स चौराहा रोड पर सिटी बस का इंतजार कर रहा था। तब उसके किसी परिचित का फोन आने पर वह बात करने लगा। इतने में एक बाइक पर बदमाश युवक आया और उसके हाथ पर झपटा मारकर मोबाइल लूट कर ले गया। प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आरोपी की प्रथम दृष्टया पहचान हुई है मगर उसकी गिरफ्तारी शेष है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026