Doordrishti News Logo

विधायक होली स्नेह मिलन सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

नमो रंगोत्सव

जोधपुर,विधायक होली स्नेह मिलन सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न। होली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर के विधायक द्वारा होली स्नेह मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री लोकसभा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत,केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,जीवजन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़, शेरगढ़ विधायक बाबुसिंह राठौड़, घनश्याम ओझा,महापौर वनिता सेठ ने चंग की थाप पर होली के गीत गाए।
सभी ने भगवान राम के गीत गाते हुए फाग उत्सव मनाया। विशेष रूप से मोदी जी पर बने होली के गीतों पर खूब नाचे गाए।

यह भी पढ़ें – मारपीट के प्रकरण दर्ज

इस दौरान केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस बार की होली में एक नया रंग भरा है और वो है विकसित भारत का रंग। उस रंग को भरने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अथक साधना व परिश्रम कर रहे है। भाजपा ने आजकल फिल्टर लगा दिया है अब छंटनी करके पार्टी में ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं की ताकत व उत्साह पर भरोसा है, सबसे ज्यादा वोटो से जीतकर जायेंगे। कार्यकर्ताओं के बल पर 25 की 25 सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। कांग्रेस के पास आलोचना करने के लिये कुछ नहीं है इसलिये हल्की भाषा और झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं जनता सब जानती है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,डॉ.करणीसिंह खीची, विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित, भंवरलाल दईया,महेन्द्र तंवर,संजय चंदीरमानी,गीता भाटी,हंसराज प्रजापत,सीमा माथुर,अलका थामेत,, पार्वती जागिड़,गोविंद गहलोत, रविपाल सिंह सरेचा,आदित्य गहलोत, धीरज मकवाना,जनक सोनी,महेश व्यास,शोभित राठी,रेखा नाहर, पुरूषोत्तम मूंदड़ा,अचलसिंह मेड़तिया, नौनंद कंवर,निपुर भंसाली,इन्द्रा राजपुरोहित,शशिप्रकाश प्रजापत, जगतनारायण जोशी,उपेन्द्र दवे, घनश्याम डागा,राजेन्द्र कुमार गहलोत, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, महेन्द्र मेघवाल,कमलेश गोयल,गौरव जैन,गजेन्द्र मेवाड़ा,सुरेश तेजी,राणा राम सिसोदिया,घनश्याम पंवार,मनीष परिहार,सुरेश भाटी,सुनील कुमार भाटी,भवानीप्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी,भुपेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार,राकेश बागरेचा, श्याम सुन्दर गौड़,हेमन्त जानयानी, ताराचन्द गहलोत,भेरूदास वैष्णव, हेमेन्द्र गौड़,घनश्याम भाटी,डॉ.रविन्द्र परिहार,रफीक लौहार,अब्दुल नईम सिलावट,दिनेश चौधरी,मुकेश दवे, योगेश व्यास सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके परिजन मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026