योगासन अनुशासन व भारतीय संस्कृति का प्रतीक: विश्रोई
-सातवीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ
-300 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में दिखाई प्रतिभा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),योगासन अनुशासन व भारतीय संस्कृति का प्रतीक: विश्रोई। योगासन जोधपुर के तत्वावधान में सातवीं जोधपुर जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स जोधपुर में शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 300 खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी योगासन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।योगासन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल एवं उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई,भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल तथा योगा दादी के नाम से प्रसिद्ध रूपा देवी बिश्नोई ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अब 30 नहीं सिर्फ एक बार होगी रेडियोथेरेपी
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केके.विश्नोई ने कहा कि योगासन केवल एक खेल नहीं,बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने खिलाडिय़ों को निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मंच प्रदान करते हैं और स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गर्भवती महिलाओं की जांच,हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को किया चिन्हित
सचिव गजराज राज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन आसोपा,इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स सेक्रेटरी मनमोहन अग्रवाल,किशोर सिंह सोलंकी, निलेश सोनी,अशोक गहलोत, सुभाष बिश्नोई व अन्य ने हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में विश्व एवं एशियन योगासन चैंपियनशिप पदक विजेता भी उपस्थिति थे।
