Doordrishti News Logo

सार्वजनिक स्थल पर स्मैक का सेवन करते तीन को पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सार्वजनिक स्थल पर स्मैक का सेवन करते तीन को पकड़ा।मथानिया पुलिस ने स्मैक के साथ तीन युवकों को पकड़ा। युवक स्मैक का सार्वजनिक स्थल पर सेवन करते मिले। युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

आसाराम को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत देने का सरकार ने जताया विरोध

थानाधिकारी तुलसी चौधरी ने बताया कि किरमसरिया स्कूल के पास में संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। इनके पास में 0.53 ग्राम स्मैक मिली। युवक स्मैक का सार्वजनिक स्थल पर सेवन करते मिले।

इस पर बाद में तीन युवकों चंपालाल,इंसाफ और फिरोज के एनडी पीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।