Doordrishti News Logo

अधिवक्ताओं की शतरंज प्रतियोगिता शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिवक्ताओं की शतरंज प्रतियोगिता शुरू। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के एकेडमिक क्लब के चैस टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को एसोसिएशन के अपर लाइब्रेरी हॉल में हुआ।शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुनील बेनीवाल थे।

पूर्व एनएसजी कमांडो के घर पर मिला 1.06 करोड़ कैश,8 किलो अफीम का दूध भी बरामद

एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने न्यायाधीश सुनील बेनीवाल को साफा पहनाकर,बुके देकर स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायाधीश सुनील बेनीवाल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मंच संचालन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बुद्धाराम चौधरी ने किया।