जोधपुर, हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू को रविवार की रात जेल से मेडिकल चेकअप के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। उसे सांस में तकलीफ होने बताया गया। अब स्वास्थ्य नॉर्मल बना हुआ है। जेल में इन दिनों 49 बंदी आईसोलेट हो रखे हैं और तीन बंदियों का एमजीएच के कोविड वार्ड में उपचार चल रहा है।
जेल प्रशासन सूत्रों के मुताबिक कोरोना संक्रमण की आशंका में हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू को रविवार में सांस में तकलीफ होने पर मेडिकल जांच के लिए जेल से एमजीएच लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया और बाद में उसे फिर जेल ले जाया गया। इन दिनों कोविड संक्रमण से जेल के कैदी भी अछूते नहीं रह गए हैं। प्रदेश भर की जेलों में बंद कई कैदियों का कोविड का उपचार चल रहा है। अकेले जोधपुर जेल में कई बंदी आइसोलेट हो रखे हैं।
ये भी पढ़े :- धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

