रैली निकाल कर प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश

  • प्लास्टिक को लेकर बीएसआई का रेलवे स्टेशन व अशोक उद्यान में जागरूकता अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),रैली निकाल कर प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के तहत भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान ने मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन व अशोक उद्यान में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह पुरोहित ने प्लास्टिक के जीवन पर दुष्प्रभाव, मानव,पशु पक्षियों को होने वाली तकलीफों और बीमारियों की जानकारी दी। प्लास्टिक की बोतल के पेंदे में लिखे हुए नंबर के अनुसार पता चलता है कि 2 नंबर तथा 5 नंबर की बोतल बार बार प्रयोग के लिए उपयुक्त है लेकिन 3 नंबर तथा 6 नंबर लिखी हुई बोतल हानिकारक है इसको केवल एक बार प्रयोग में लिया जा सकता है।

नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने, विभिन्न प्रकार की प्लास्टिक,सिंगल यूज तथा मल्टी यूज प्लास्टिक की जानकारी दी तथा जगदीश यादव ने प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े के बैग,स्टील की बोतल,ग्लास का उपयोग करना चाहिए। प्लास्टिक के नुकसान को लेकर विभिन्न प्रकार के स्लोगन दिए गए। सीटीआई अशोक शर्मा ने कहा कि विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में इको फ्रेंडली बर्तनों को काम में लें,रिसाइकल होने वाली प्लास्टिक काम में लें,बांस के बर्तन,कप,बांस की टूथब्रश,नीम की दातून आदि काम में लें।

जोधपुर रेलवे स्टेशन तथा अशोक उद्यान में रैली निकाली गई तथा प्लास्टिक के विरुद्ध स्लोगन देते हुए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर रेलवे के स्टेशन अधीक्षक सतवीर सिंह,वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तंवर,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक माणकचंद,डिप्टी स्टेशन अधीक्षक किरताराम चौधरी,मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक शर्मा, बिरमाराम चौधरी,शक्ति सिंह व विभिन्न स्वास्थ्य कर्मी,सफाई कर्मी, सहायक,कुली,वेंडर आदि ने प्लास्टिक हटाओ अभियान में सहयोग दिया।

प्रत्यक्ष महावीर बालाजी को चढ़ाया चोला

डॉ चंदन सिंह पुरोहित ने डीआरएम अनुराग त्रिपाठी,डीसीएम विकास खेड़ा,स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह तथा मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक शर्मा का इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी तथा सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण की ओर से अमित कुमार,हंसराज मीणा,भोमाराम, रणजीत,मुकेश गोयल,डॉ रवि किरण नीतू शर्मा,हर्षित कुलश्रेष्ठ,भंवरू बक्स,सौरभ कुमार,सुरेंद्र शर्मा, पंकज सक्सेना,नरेंद्र कुमार ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026