Doordrishti News Logo

शारदीय नवरात्रा के दौरान पुख्ता व्यवस्था के लिए बैठक आयोजित

  • 26 सितंबर से मेहरानगढ़ के चामुण्डा मंदिर में प्रातः7 बजे से सांय 5 बजे तक होंगे दर्शन
  • पुलिस प्रशासन, दुर्ग प्रबन्धन व अन्य विभागों के समन्वय से बेहतर व्यवस्था के सार्थक प्रयास होंगे

जोधपुर,26 सितंबर से शारदीय नवरात्रा के दौरान मेहरानगढ़ में चामुण्डा माता मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक दर्शन की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में बुधवार को सरदार पटेल सभागार पुलिस लाईन में बैठक आयोजित की गयी।

पुलिस उपायुक्त ने बैठक में कहा कि सभी विभागों को मिलकर नवरात्रा का यह आयोजन सफलतापूर्वक व शांति पूर्ण आयोजित करवाना है। सभी व्यवस्थाएं अच्छी तरह हों, सभी को अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से पूरी करनी होगी। उन्होंने मेहरानगढ म्युजियम ट्रस्ट व अन्य संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली व उचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी व्यवस्था व जिम्मेदारी इस दौरान सौंपी जाए उसे बेहतर तरीके से निभानी है। उन्होंने दुर्ग प्रबन्धक से आपातकालीन निकासी प्लान भी तैयार रखने को कहा।

शराब,डीजे पर रहेगा प्रतिबन्ध

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दर्शनार्थियों के शराब पीकर या लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। डीजे के साथ जाना भी पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। गैस से चलने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। पुलिस उपायुक्त ने नगर निगम उपायुक्त रोहित कुमार को नागौरी गेट से मेहरानगढ के रास्ते जहां से होकर दर्शनार्थी चामुण्डा मंदिर जाते वहां रास्ते में सीवरजे का पानी नहीं बहने, निर्माणाधीन सामग्री नहीं डालने,टूटी सड़क का पेचवर्क,आवारा पशु नहीं घूमने देने,रास्ते में सड़क किनारे अतिक्रमण करके अस्थायी दुकाने नहीं लगने देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पीएचईडी से पानी की पाईप लाईन लीकेज समय पर दुरस्त करने के निर्देश दिए।

एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड व्यवस्था रहेंगी

पुलिस उपायुक्त ने बैठक में बताया कि सीएमएचओ द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने मोटर साईकिल एम्बुलेंस की भी जगह- जगह व्यवस्था करने के निर्देश दिए।एम्बुलेंस जीप उपर पट्ठे पर तैनात रहेगी। ट्रस्ट की ओर से भी डॉक्टर व मेडिकल स्टॉफ़ रहेगा। फायर बिग्रेड की व्यवस्था भी रहेगी। एसडीआरएफ टीम की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

नागौरी गेट से मेहरानगढ़ वन वे रहेगा

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त यातायात चैनसिंह महेचा ने बताया कि नवरात्रा के दौरान नागौरी गेट से मेहरानगढ़ जाने वाले रास्ते पर वन वे यातायात व्यवस्था रहेगी। तिपहिया व चार पहिया वाहन एक तरफ ही जा सकेंगे व किले की पार्किंग में पार्क होंगे। यह वाहन नागौरी गेट होकर जायेंगे व वापिस चांदपोल विद्याशाला की तरफ उतरेंगे। दुपहिया वाहन दोनो तरफ आ जा सकेंगे।

यह रहेगी प्रवेश व्यवस्था

किले में जयपोल के बाहर से एक लाईन में प्रवेश व्यवस्था होगी जो मंदिर तक रहेगी व डीएफएमडी गेट से ही जयपोल व फतेहपोल से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। पट्ठे पर महिलाओं,बच्चे व वृद्धजनों, दिव्यांगों के लिए आने जाने की व्यवस्था रहेगी व वही आयेंगे व जायेंगे। पुरूषों के लिए सलीम कोट से होकर बसन्त सागर से आने जाने की व्यवस्था होगी। सभी स्थानों पर बेरिकेट्स व्यवस्था रहेगी। पुरूषों द्वारा प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था बसन्त सागर पर महामृत्युंजय मूर्ति वाले मार्ग पर व पट्ठे पर महिलाओं के लिए व्यवस्था रहेगी। पॉलिथीन में प्रसाद लाने पर प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगे रहेंगे। दो कन्ट्रोल रूम की भी व्यवस्था रहेगी। शौचालय,पीने के पानी,जनरेटर, ट्रस्ट के सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था भी जगह-जगह रहेगी।

प्रातः 7 से सांय 5 बजे तक होंगे दर्शन

मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रबंन्धक शैलेश माथुर,सुरक्षा अधिकारी कैप्टन लक्ष्मण सिंह शेखावत व प्रबन्धक संस्कृति घर्मांशु बोहरा ने बताया कि किले में नवरात्रा के दौरान चामुण्डा माता मंदिर में दर्शन की व्यवस्था प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगी।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सेन्ट्रल लाबूराम,अतिरिक्त आयुक्त पूर्व नाजिम अली,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसूचना रतनलाल,सहायक आयुक्त देरावरसिंह सोढ़ा, थानाधिकारी कोतवाली दिनेश लखावत, थानाधिकारी सदर बाजार सुरेश पोटलिया,थानाधिकारी नागौरी गेट शेषकरण सहित डिस्कॉम,पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026