Doordrishti News Logo

एक ही रात में दो एटीएम में सेंध का प्रयास करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार

  • गत वर्ष भरतपुर की सेवर जेल से पैरोल से फरार चल रहा था
  • हरियाणा की गैंग के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर 7 और झालामंड में दो एटीएम में 30-31 जनवरी की रात को सेंध लगाकर प्रयास करने वाला मास्टर माइंड अब पकड़ा गया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में लगी थी। अभियुक्त गत वर्ष भरतपुर जेल से पैरोल पर पांच दिन के लिए निकला था। मगर उसके बाद फरार हो गया। हरियाणाा की मेवात गैंग के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था।

कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि 30-31 जनवरी की रात को थाना क्षेत्र में दो एटीएम में सेंध का प्रयास किया गया था। इसमें कुछ मुल्जिमों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर इसका मास्टर माइंड लूणी के गुढ़ा विश्रोइयान में जाटों की ढाणी का रहने वाला भागीरथराम पुत्र पेमाराम जाट फरार चल रहा था। उसे आज गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी भरतपुर की सेवर जेल से गत वर्ष 16 जून को पांच दिन की पैरोल पर निकला था। जिसके बाद से फरार हो गया।

भरतपुर जेल में ही उसकी पहचान हरियाणा की मेवात गैंग के अक्सर और शाहुनजान से हुई थी। तब पैरोल से बाहर आकर उसी गैंग के अक्सर, शाहुनजान, वकील अहमद एवं असलम के साथ जोधपुर में दो एटीएम में लूट की योजना बनाई थी, मगर इस वारदात में वे सफल नहीं हो पाए। इसमें एक नाबालिग का भी साथ था और वह ही पिता के कहे अनुसार पड़ौसी की गाड़ी मांग कर लाया था। आरोपी को पकडऩे में पुलिस की टीम में एएसआई मदनलाल,साइबर सैल के हैड कांस्टेबल प्रेमचौधरी और अन्य शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026