मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई),जोधपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही कि देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से मोटर मैकेनिक व्हीकल (MMV) एवं मैकेनिक डीज़ल ट्रेड के 18 प्रशिक्षार्थियों का चयन कर उन्हें लेटर ऑफ इंटेंट (Letter of Intent) जारी किए। इस सफलता से संस्थान में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है।

जोजरी नदी में प्रदूषित केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाला टैंकर जब्त

संस्था प्रधान एवं उप निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि यह उपलब्धि प्रशिक्षार्थियों की लगन, अनुशासन एवं संस्थान में प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के साथ सतत समन्वय के कारण प्रशिक्षार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं

एवं चयनित प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा प्रशिक्षार्थियों का चयन संस्थान की प्रशिक्षण गुणवत्ता,उद्योग जगत में बढ़ती साख तथा कौशल विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भविष्य में भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से अधिकाधिक कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारियों, अनुदेशकों एवं समस्त स्टाफ को भी बधाई दी गई। सभी ने चयनित प्रशिक्षार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने उत्कृष्ट कार्य से संस्थान, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

Related posts: