विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

नियम उल्लंघन पर 04 बसों के विरुद्ध कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर द्वारा लग्जरी/स्लीपर बसों से संबंधित बार-बार होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर संज्ञान लेते हुए नागरिकों के सुरक्षित परिवहन के अधिकार की रक्षा तथा वैधानिक प्रावधानों एवं सरकारी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे राजस्थान में एक माह का राज्य व्यापी विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है।

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

राज्य सरकार द्वारा जारी स्लीपर कोच बसों संबंधी गाइडलाइन तथा AIS- 119 के मानकों के विपरीत किए गए अनाधिकृत परिवर्तनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशों की पालना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश त्यागी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर जिला के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश पूरण कुमार शर्मा के निर्देशाधीन शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ.मनीष हरजाई द्वारा जोधपुर क्षेत्र में संचालित लग्जरी/स्लीपर बसों के निरीक्षण हेतु गठित संयुक्त दल के साथ औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 04 बसों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम,1988, AIS-119 (Rev.1): 2016 तथा राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाली बसों को जब्त किया गया तथा उनके चालान भी बनाए गए।

चेकिंग के दौरान यह भी जांच की गई कि स्लीपर बसों में AIS-119 के प्रावधानों की पालना की जा रही है अथवा नहीं। निरीक्षण में वाहनों में पर्याप्त आपातकालीन द्वार का अभाव,बैठक क्षमता में परिवर्तन,वाहन के पीछे चेसिस को काटकर नियम विरुद्ध लगेज स्पेस तैयार करना, छत पर लगेज कैरियर बनाना,वाहनों का ओवर हैंग होना तथा बसों में लगे स्लीपर की लंबाई एवं फर्श से ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होना जैसी अनियमितताओं की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग,जोधपुर के परिवहन निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह तथा पुलिस कमिश्नरेट,जोधपुर के पुलिस निरीक्षक मानाराम उपस्थित थे।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026

जोजरी नदी में प्रदूषित केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाला टैंकर जब्त

July 19, 2026