लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न
–लायन हरि अग्रवाल अध्यक्ष,लायन हर्ष अग्रवाल सचिव बने
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न। लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल के सत्र 2026-27 का पदस्थापना समारोह एक होटल में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर वीडीजी-1 लायन सीपी विजयवर्गीय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और समाजहित में सेवा करने का आह्वान किया।
नई टीम
अध्यक्ष: लायन हरि अग्रवाल
सचिव: लायन हर्ष अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: लायन भोला राम अग्रवाल
रीजन चेयरपर्सन लायन जेपी गर्ग और जोन चेयरपर्सन लायन राम गहलोत विशेष रूप से उपस्थित थे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन हरि अग्रवाल ने कहा कि उनकी टीम शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण और जनकल्याण के प्रकल्पों को गति देगी।
समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष लायन किट्टी गर्ग, सचिव लायन मीनाक्षी बंसल और कोषाध्यक्ष लायन कोमल अग्रवाल को उनके सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का संचालन विमल श्रीवास्तव और किशन बंसल ने किया।
