एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश,जोधपुर महानगर,जोधपुर के अध्यक्ष दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में एनआई एक्ट से सम्बन्धित लंबित एवं प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में किया गया।

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत ने बताया कि जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में चैक अनादरण से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट प्रकरणों का जरीये राजीनामा निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत में बैंच अध्यक्ष सिद्धेश्वर पुरी, सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी जिला न्यायाधीश संवर्ग तथा सदस्य महेन्द्र सिंह गहलोत,अधिवक्ता (Deputy Chief LADC) को नियुक्त कर 01 बैंच का गठन किया गया।

सचिव रामावत ने बताया कि विशेष लोक अदालत का सफलता पूर्वक आयोजन शनिवार को किया गया,जिसमें जोधपुर महानगर न्याय क्षेत्र के न्यायालयों से सम्बन्धित एनआई एक्ट के राजीनामा योग्य लम्बित 10593 प्रकरणों तथा प्रि-लिटिगेशन में प्राप्त 704 प्रकरणों,कुल 11297 प्रकरणों को विशेष लोक अदालत बैंच के समक्ष रखा गया।

जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में एनआई एक्ट से सम्बन्धित लंबित कुल 238 प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया गया तथा 5,23,72,806.93 रुपए अवार्ड राशि पारित की गई। इस प्रकार इस विशेष लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में 10 वर्ष एवं उससे अधिक पुराने 17 धारा 138 एनआई एक्ट प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026