छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार। जोधपुर कमिश्नरेट के बनाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख की राशि बरामद की है।
कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी
डीसीपी पूर्व मनीष चौधरी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ का धंधा करने वालों के विरूद्ध बनाड़ थानाधिकारी देवाराम तथा मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण के नेतृत्व में टीम गठित कर जम्भेश्वर नगर, जाजीवाल विश्नोईयान निवासी रामनिवास पुत्र स्व.जगराम विश्नोई के घर पर दबिश दी तो पुलिस जाब्ता को देखकर रामनिवास अपने घर से एक थैली लेकर खेत की तरफ दौड़ गया।
पुलिस ने पीछा कर उसे दस्तयाब कर तलाशी ली तो उसके पास से छह किलो अफीम का दूध बरामद हुआ। साथ ही अफीम के कारोबार से अर्जित की गई 6 लाख 95 हजार 400 रुपए की राशि भी मिली। पुलिस ने रामनिवास को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
