Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना की दूसरी लहर से संक्रमण बढऩे और इसकी रोकथाम के लिए लगाए गए महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा व वीकेंड कर्फ्यू का रविवार को जोधपुर में व्यापक असर नजर आया। शहर में कोरोना केस बढ़ते देख अब पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यहां रविवार को हर प्रमुख रोड व चौराहों पर सन्नाटा नजर आया।

निर्धारित समय सीमा के बाद सारे बाजार पूरी तरह बंद रहे। जगह-जगह नाकों पर पुलिस तैनात रही। बिना वजह निकले वाहन चालकों के चालान बनाए गए। हालांकि रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लोग अपने घरों में ही रहे। यह वीकेंड कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। उसके बाद लॉकडाउन की नई गाइड लाइन लागू हो जाएगी।

Many drivers cut invoices in weekend curfew

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया था जो सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। शहर में आज रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लोग अपने घरों में ही रहे। आवश्यक काम पर जाने वाले लोग ही घरों से बाहर निकले। लोगों ने घरों में रहकर वीकेंड कर्फ्यू का समर्थन किया। लोगों के नहीं निकलने से शहर की प्रमुख सड़क़ों व गलियों में भी ट्रैफिक का दबाव नजर नहीं आया।

मुख्य सड़क़ों व चौराहों पर पुलिस भी मुस्तैद रही। हालांकि पुलिस को वीकेंड कर्फ्यू का पालन कराने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। कुछ लोग घरों से निकले तो पुलिस ने रोका और पूछताछ की। लॉकडाउन का अनुभव और जानकारी होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि वीकेंड कर्फ्यू पालना के लिए पुलिस नाके बना कर अधिकारी व जवान तैनात किए। यादव ने नाकों पर रुककर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों से घरों में रहने के लिए समझाइश भी की। बगैर आवश्यक सेवाओं के सड़क़ों पर निकलने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए गए।

ये भी पढ़े :- एसएमएस का पालन करें अपने आप को सुरक्षित रखें-डॉ एसएस राठौड़

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026