सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवताओं पर टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवताओं पर टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार। शहर की नागौरी गेट पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एप पर हिन्दू देवी देवताओं को लेकर की गई टिप्पणी पर केस दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ लोक शांतिभंग का केस बनाया गया। नागौरी गेट थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई।

एएसआई से 16.42 लाख की साइबर ठगी

इसमें बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एप पर किसी शख्स द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर लोक शांतिभंग की गई। बाद में एप का पता लगा कर आरोपी मो. अमन को गिरफ्तार कर लिया गया।