लोन दिलाने का झांसा देकर 2.53 लाख की ठगी
जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को लोन दिलाने का झांसा देकर 2.53 लाख की ठगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
पीडि़त ने इस बारे में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि छीपा कॉलोनी निवासी मंगल दास पुत्र मोहनलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके एक परिचित बागर चौक निवासी दिनेश खन्ना ने लोन दिलाने की बात की थी। इसके बाबत उससे चेक के माध्यम से अलग अलग किश्तों में 2.53 लाख की ठगी कर ली। नागौरी गेट पुलिस ने घटना में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

