- किसी भी जाति के कोविड संक्रमित शवों हो सकेगा दाह संस्कार
- लकड़ियां भी समाज की ओर से निःशुल्क उपलब्ध होंगी
- नगर निगम आयुक्त ने समाज के श्मशान का दौरा कर व्यवस्था देखी
जोधपुर, कोरोनाकाल में शहर के माहेश्वरी समाज ने एक अनूठी पहल करते हुए समाज ने अपने श्मशान घाटों को सभी जातियों के लिए कोविड संक्रमित शवों के दाह संस्कार के लिए खोल दिए हैं। अध्यक्ष नंदकिशोर शाह ने बताया कि सभी धर्मों के कोविड संक्रमित शवों का दाह संस्कार माहेश्वरी समाज के श्मशान स्थल पर किया जा सकेगा। दाह संस्कार के लिए लकड़िया भी महेश्वरी समाज निशुल्क उपलब्ध करवाएगा।

संयोजक अजय राठी ने बताया कि सभी धर्मों के श्मशान घाट में कोरोना संक्रमित शवों के दाह संस्कार अधिक मात्रा में हो रहे हैं। जगह की कमी को देखते हुए माहेश्वरी समाज के श्मशान घाट पर समुचित व्यवस्था के साथ कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार हो सकेगा। इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जोधपुर नगर निगम उत्तर आयुक्त आरएस तोमर ने माहेश्वरी समाज के श्मशान घाट का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।
ये भी पढ़े :- स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने रैली निकाली, मास्क व पेंपलेट बांटे
Related posts:

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

साढ़े चार साल पहले शराब पार्टी में पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार

तस्कर की 75 लाख की संपत्ति फ्रीज

बीस न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियां

दिनदहाड़े सूने मकान से घरेलु सामान के साथ आभूषण चोरी

आपसी विवाद में पहले स्कूटी फिर कार में की तोड़फोड़,केस दर्ज

दीपावली और धनतेरस पर जोधपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

