Doordrishti News Logo

ऋण मेला सहजागरूकता शिविर आयोजित

कारोबारी ऋणी एवं आर्टिजन के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

जोधपुर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड,नई दिल्ली एवं राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा उम्मेद अस्पताल के सभागार में ऋण मेला सहजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो अय्यूब खान ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन अति-आवश्यक है। राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। हमें ऋण, छात्रवृति आदि लाभप्रद योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। शिविर की अध्यक्षता करते हुए बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि व्यवसाय एवं शिक्षा ऋण की सहायता से जब कोई व्यक्ति स्वालम्बी होकर विकास की राह पर आगे बढ़ता है तो समाज उन्नति करता है। उन्होंने सह जागरूकता शिविर के महत्व पर भी विचार व्यक्त किये।

ऋण मेला सहजागरूकता शिविर के मौके पर अतिथियों ने निगम से पोषित होकर कारोबारी ऋणी एवं आर्टिजन हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में फिरदोस कासिम ने आरा तारी, यासमीन ने गोटा पत्ती, दरख्शा ने आरी तारी, मोईनुद्दीन ने लाख की चूड़ियां, नसीम ने बंधेज एवं अन्य ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में योजनाओं की जानकारी मोहम्मद फुरकान, व्यावसायिक आमुखीकरण संबंधी जानकारी अ.मतीन ने, मोटिवेशन ऋण अदायगी पर विशेष जानकारी प्रेरणा कच्छवाहा एवं व्यावसायिक खातों का लेखा, विक्रय लागत एवं लाभांश की जानकारी शेर मोहम्मद ने दी। इस अवसर पर मोहम्मद अफजल जोधपुरी,सोहनलाल संचेती,गुरूचरण सिंह,अमरिन्दर सलूजा, अश्विनी बत्रा, डेनियल निमेश, मजाहिर सुल्तान जई, नफासत अजमद,रफी अहमद,सरदार खां, मोहम्मद आरिफ, हाफिज गुलाम मुस्तफा, साबिर कुरैशी, सिराज नूरी, जाफिर पाशा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गुलाम मोहम्मद ने अतिथियों एवं आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया तथा गत वर्षो की उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला। संचालन कायनात अंसारी ने किया तथा प्रेरणा कच्छवाह ने आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026