लिव इन में रहने वाली महिला आठ लाख के जेवरात लेकर फरार
जोधपुर,लिव इन में रहने वाली महिला आठ लाख के जेवरात लेकर फरार। शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित जाटों का बास डिगाड़ी क्षेत्र मेें रहने वाले एक व्यक्ति के साथ लिव इन में रहने वाली महिला चार महिने बाद ही जेवरात लेकर फरार हो गई। जेवरात की कीमत अनुमानित तौर पर सात लाख रुपए है। पीडि़त ने इस बारे में बनाड़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।बनाड़ पुलिस ने बताया कि नांदड़ी स्थित जाटों का बास निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी का निधन 24 मई 21 को हो गया था।
यह भी पढ़ें – मरुधर एक्सप्रेस एलएचबी रैक से चलना प्रारंभ
दो साल बाद में उसका संपर्क उसके ही समाज की एक महिला दोली देवी से हुआ। जिसे उसकी पत्नी के निधन की जानकारी थी और घरबार के बारे में सब जानती थी। दोली देवी ने उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने की बात की। तब इन लोगों द्वारा 27 जून 23 को लिव इन में रहने के लिए कोर्ट से दस्तावेज बनाए थे,जिसके बाद दोली देवी साथ में रहने लग गई। 3 नवंबर की रात को अचानक से दोलीदेवी लापता हो गई। उसकी जानकारी सुबह होने पर पता लगाने का प्रयास किया गया मगर वह नहीं मिली। घर में सामान चेक करने पर पता लगा कि पूर्व के गहने जो 12 तोला सोना और दो सौ ग्राम चांदी के आभूषण भी गायब है। इस पर उसने धोखाधड़ी का प्रकरण अब दर्ज करवाया है। बनाड़ पुलिस इस बारे में महिला की तलाश में जुटी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

