Doordrishti News Logo
  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत को प्रमुखता से शामिल किया
  • राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत व पूर्व सांसद पंचारिया उप चुनाव के स्टार प्रचार होंगे

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा उप-चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। तीन सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए तीस भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया है। जोधपुर से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायणलाल पंचारिया को भी चुनाव प्रचार करने वाले प्रदेश के तीस भाजपा नेताओं में शामिल किया गया है। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि राजस्थान में सुजानगढ़, राजसमंद एवं सहाड़ा विधानसभा के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही भाजपा ने प्रचार अभियान को गति प्रदान करते हुए भाजपा के प्रमुख नेताओं को प्रचार में उतारा है। तीन विधानसभा सीटों के उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी भारती बेन, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को सूची में शामिल किया गया है। जोधपुर से केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया को बतौर स्टार प्रचार सूची में शामिल किया गया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चैधरी को भी सूची में प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026